भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। नागपुर में खेले गए इस मैच में अभिषेक शतक से जरूर चूक गए, लेकिन 85 रन की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अभिषेक ने 35 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है। इस पारी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंदों में 8वीं बार फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और सूर्यकुमार यादव व फिल साल्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्रिकेट की ताज़ा खबरें: Click here

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। यह प्रदर्शन उनके बढ़ते कद और शानदार फॉर्म का साफ संकेत है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *