प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता के दौरे पर रहेंगे। I-PAC दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई छापेमारी के बाद यह उनका पहला बंगाल दौरा है। इस दौरान राहुल नवीन पश्चिम बंगाल ज़ोन के ईडी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, खासतौर पर उन अफसरों से जो I-PAC रेड में शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर राहुल नवीन राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य सरकार और केंद्र की जांच एजेंसी के बीच टकराव अपने चरम पर है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी अन्य खबरें: Click here
गौरतलब है कि 8 जनवरी को I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है और ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर पर फिलहाल रोक लगी हुई है। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद I-PAC मामले में जांच और तेज हो सकती है।
