देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के सहयोग से गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोल दिया है। यह निर्णय राज्य को वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

खोली गई चोटियों की ऊंचाई 5700 मीटर से 7756 मीटर तक है। इनमें कामेट, नंदा देवी ईस्ट, चौखंबा, त्रिशूल, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली और नीलकंठ जैसी प्रसिद्ध चोटियां शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
