एयरबस ने फ्लाइट-कंट्रोल सॉफ्टवेयर में गंभीर समस्या मिलने के बाद बड़ा एक्शन लिया है।
कंपनी ने A320-सीरीज के करीब 6,000 विमानों की तुरंत मरम्मत और सॉफ्टवेयर अपडेट का आदेश जारी किया है।

क्या है खतरा?

इंजीनियरों ने पाया कि सोलर और कॉस्मिक रेडिएशन प्लेन के उस कंप्यूटर में रुकावट डाल सकते हैं,
जो ऊंचाई का डेटा नियंत्रित करता है।
यह गड़बड़ी उड़ान की सुरक्षा के लिए बड़ा रिस्क बन सकती थी।

कौन से मॉडल प्रभावित?

  • A318
  • A319
  • A320
  • A321

इन सभी मॉडलों को तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत बताई गई है।

भारत पर कितना असर?

भारत में कुल 338 एयरबस उड़ानें इस समस्या से प्रभावित हुईं।
इनमें से लगभग 270 विमान अपडेट हो चुके हैं,
बाकी पर काम तेज़ी से चल रहा है।

एविएशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि समय रहते समस्या पकड़ ली गई,
वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी बताया गया कि कुछ उड़ानों में हल्का “सिस्टम डगमगाना” देखा गया,
लेकिन किसी भी फ्लाइट की सेफ्टी पर सीधा असर नहीं पड़ा।

और खबरें पढ़ें: Click here

एयरबस ने क्या कहा?

कंपनी ने साफ किया कि यह प्रिकॉशनरी कदम है।
उद्देश्य सिर्फ उड़ानों को 100% सुरक्षित रखना है।
BBC की रिपोर्ट के अनुसार,
एयरबस ने दुनिया भर की एयरलाइंस को तुरंत सेफ्टी चेक और अपडेट करने का निर्देश दिया है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *