ऑपरेशन सिंदूर: भारत की आधी रात की एयर स्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

नई दिल्ली, 7 मई 2025 –
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

भारतीय सेना की प्रेस रिलीज के अनुसार, ये ठिकाने भारत पर हमले की योजना बना रहे आतंकी संगठनों से जुड़े थे। ऑपरेशन में मिराज-2000 और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ऑपरेशन की निगरानी की और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व सेना प्रमुखों से पल-पल की जानकारी ली।

इस हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, लेकिन सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ऑपरेशन सिंदूर भारत का यह स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई समझौता नहीं होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *