उत्तराखंड की पर्वतारोही कविता चंद ने इतिहास रच दिया है उन्होंने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन को सफलतापूर्वक फतह किया इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया।

माउंट विंसन दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में गिनी जाती है यह चोटी अंटार्कटिका की भीषण ठंड और तेज हवाओं के लिए जानी जाती है यहां तापमान माइनस कई डिग्री तक चला जाता है ऐसे हालात में चढ़ाई करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।
कविता चंद ने इस चुनौती को साहस और दृढ़ संकल्प से पार किया उन्होंने लंबी और कठिन तैयारी के बाद इस अभियान को अंजाम दिया कई महीनों तक शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण लिया गया हर कदम पर जोखिम था, लेकिन हौसला अडिग रहा।
चोटी पर तिरंगा फहराते ही यह पल ऐतिहासिक बन गया इस सफलता की खबर मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई स्थानीय लोगों ने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।
कविता चंद इससे पहले भी कई ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं वह लगातार युवाओं को साहस और आत्मविश्वास का संदेश देती रही हैं उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियां ही इंसान की असली ताकत दिखाती हैं।
राज्य और देश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है सोशल मीडिया पर भी उनकी उपलब्धि की जमकर तारीफ हो रही है लोग उन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बता रहे हैं।
उत्तराखंड से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें click here
यह सफलता सिर्फ एक चढ़ाई नहीं है यह भारतीय महिलाओं की शक्ति और संकल्प का प्रतीक है कविता चंद की यह उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
