
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कश्मीरी युवकों के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की।
Uttarakhand News: CLICK HERE
सूत्रों के अनुसार, उमर अब्दुल्ला ने बातचीत के दौरान कश्मीरी शॉल विक्रेता पर हुए कथित हमले का मुद्दा उठाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
