
जम्मू: उत्तराखंड में एक कश्मीरी शॉल विक्रेता पर कथित हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संज्ञान लिया है। उन्होंने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर घटना पर चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
Uttarakhand News : CLICK HERE
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस तरह की घटनाएं आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।
उत्तराखंड में हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।
