अगरतला | 12 जून 2025: त्रिपुरा के शांत माहौल को उस वक्त झकझोर कर रख दिया जब गंदाचेरा बाजार के एक आइसक्रीम शॉप के फ्रीजर से एक ट्रॉली बैग में युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सरीफुल इस्लाम के रूप में हुई है, जो स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बतौर इलेक्ट्रीशियन कार्यरत थे। हत्या के पीछे लव ट्रायंगल और भावनात्मक टकराव को कारण माना जा रहा है।

गर्लफ्रेंड ने बुलाया था “गिफ्ट” देने, लेकिन…

8 जून की शाम, सरीफुल को उसकी गर्लफ्रेंड नवनीता दास ने एक गिफ्ट देने के बहाने घर बुलाया था। लेकिन वहां पहले से मौजूद डॉक्टर दिबाकर साहा और उसके दो दोस्तों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सरीफुल के शव को एक ट्रॉली बैग में बंद किया गया।

लाश को छुपाया गया आइसक्रीम फ्रीजर में

हत्या के अगले दिन दिबाकर के माता-पिता दीपक और देबिका साहा अगरतला से गंदाचेरा पहुंचे और शव को दुकान के फ्रीजर में छिपा दिया। बदबू और शक के चलते जब पुलिस ने तलाशी ली तो यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

छह आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल सबूतों ने खोली पोल

त्रिपुरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी किरण कुमार ने बताया कि पुलिस ने डिजिटल चैट, कॉल रिकॉर्ड और GPS डेटा के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नवनीता, दिबाकर, उसके दोस्त, और माता-पिता शामिल हैं।

हत्या का कारण: बहन के प्रेम संबंधों से नाराज़ भाई

जांच में सामने आया कि सरीफुल और नवनीता दास के बीच प्रेम संबंध थे, जो दिबाकर की चचेरी बहन थी। दिबाकर इस रिश्ते से नाराज़ था और इसे परिवार की “इज्ज़त” से जोड़कर देखता था। यही तनाव हत्या की वजह बना।

मेघालय हनीमून मर्डर के बाद दूसरा बड़ा केस

ये वारदात ठीक उसी हफ्ते हुई है, जब मेघालय हनीमून मर्डर केस में दुल्हन सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। दोनों मामलों में लव ट्रायंगल और रिश्तों की असहमति प्रमुख वजह के रूप में सामने आई है। सोशल मीडिया पर दोनों मामलों की कड़ी जोड़कर बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *