गेमिंग एप के नाम पर शिक्षिका से 24 लाख की ठगी, कटिहार में साइबर ठग गिरफ्तार

सिर्फ एक महीने में आरोपी के अकाउंट से हुआ 1.5 करोड़ का लेन-देन, पुलिस कर रही साइबर गिरोह की तलाश

InstantVarta | Cyber Crime News | Bihar Breaking

कटिहार: बिहार में एक बार फिर गेमिंग एप के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार शिकार बनीं एक शिक्षिका, जिनके बैंक खाते से 24 लाख रुपये उड़ा लिए गए। कटिहार साइबर थाना की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्णिया के विनोद कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले कई महीनों से अपने गिरोह के साथ मिलकर इस गोरखधंधे में लिप्त था।

कैसे दिया गया ठगी को अंजाम?

साइबर ठगों ने “गेमिंग एप” में अधिक मुनाफे का झांसा देकर शिक्षिका को फंसाया और बैंक खाते से लाखों की रकम उड़ा ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सिर्फ एक महीने में आरोपी के अकाउंट से 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है, जिसमें से 5 लाख रुपये अब भी आरोपी के अकाउंट में मौजूद हैं

साइबर डीएसपी वसीम फिरोज का बयान

कटिहार साइबर थाना डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार, बारहरा कोठी (पूर्णिया) का रहने वाला है और यह एक संगठित साइबर गिरोह का हिस्सा है। गिरोह द्वारा कई महीनों से लोगों को फर्जी गेमिंग एप्स के ज़रिए ठगा जा रहा है

पुलिस की चेतावनी और अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि:

  • कोई भी गेमिंग एप डाउनलोड करने से पहले उसकी जांच करें।
  • बैंक अकाउंट को ऑटो डेबिट मोड में न रखें।
  • अनजान लिंक या एप से दूरी बनाए रखें।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे साइबर ठग गिरोह की तलाश तेज़ कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *