
रांचीः झारखंड में गुरुवार की सुबह ठंडी हवा के झोंकों ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया। हालांकि, दिन में धूप निकलते ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान अब 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है।
Jharkhand Latest News : CLICK HERE
अधिकतम तापमान के लिहाज से चाईबासा राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां दिन में गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है। वहीं राजधानी रांची में सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है और ठंडी हवाएं लोगों को हल्की ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
