अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक ऐसा नक्शा साझा किया है, जिसमें ग्रीनलैंड ही नहीं बल्कि कनाडा को भी अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया है। इस पोस्ट के सामने आते ही यूरोप और अमेरिकी सहयोगी देशों में हलचल मच गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप पहले भी ग्रीनलैंड को लेकर बयान दे चुके हैं, लेकिन इस बार नक्शे में कनाडा को शामिल करना कई देशों को नागवार गुजरा है। यूरोपीय नेताओं ने इसे भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया है। राजनयिक हलकों में इसे अमेरिका की विस्तारवादी सोच से जोड़कर देखा जा रहा है।
वायरल इंटरनेशनल खबरें: Click here
हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रंप की राजनीतिक रणनीति और बयानबाजी का हिस्सा हो सकता है। इसके बावजूद, इस नक्शे ने अमेरिका-यूरोप संबंधों में नई बहस छेड़ दी है।
