दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी से जूझ रही राजधानी में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 23 जनवरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हवा में जमी प्रदूषण की परत साफ होगी।

दिल्ली से जुड़ी खबरें: Click here

विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश और तेज हवाओं से स्मॉग कम होगा और AQI स्तर में सुधार आ सकता है। लंबे समय से प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए यह मौसम बदलाव राहत लेकर आएगा।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *