दिल्ली आतंकी हमले के आरोपों के सिलसिले में उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी जिले से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के आरोपी डॉक्टर उमर से नजदीकी के चलते हल्द्वानी के बनभूलपुरा से दो लोगों और नैनीताल के तल्लीताल से एक इमाम को उठाया गया।

हालांकि पूछताछ के बाद हल्द्वानी के इमाम मौलाना आसिम कासमी और इलेक्ट्रीशियन नजर कमाल को छोड़ दिया गया। इसी तरह नैनीताल के तल्लीताल स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नईम से भी लंबी पूछताछ के बाद उन्हें रिहा किया गया। जांच एजेंसी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की गई।

उत्तराखंड अपराध और सुरक्षा अपडेट: Click here

दिल्ली ब्लास्ट के महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद एनआईए, दिल्ली पुलिस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पिथौरागढ़ जिले से भी एक महिला को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। एजेंसियों का कहना है कि ये कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क को समझने और संभावित खतरे को रोकने के लिए की गई।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *