दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन, ममता बनर्जी ने की प्राण-प्रतिष्ठा में शिरकत

पश्चिम बंगाल के दीघा में पुरी के प्रसिद्ध मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बने भव्य जगन्नाथ मंदिर का आज उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान और महायज्ञ में भाग लिया। इस मौके पर करीब 100 क्विंटल लकड़ी और दो क्विंटल घी का इस्तेमाल किया गया। श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाव के लिए गमछा बांटे गए। दीघा का यह मंदिर अब राज्य का नया धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *