दिवंगत बॉलीवुड लेजेंड धर्मेंद्र को लेकर ‘गदर’ फेम डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह धर्मेंद्र ने उनकी फिल्म ‘हुक़ूमत’ को अपने दम पर बचा लिया था।

अनिल शर्मा के मुताबिक, उस समय फिल्म के प्रोड्यूसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और शूट रुकने की कगार पर था। हालात देखकर धर्मेंद्र ने बिना एक शब्द कहे पैसों से भरा बैग उठाया और सीधे प्रोड्यूसर के घर पहुंच गए। उन्होंने कहा—“धंधा चलता रहे, फिल्म बनती रहे… पैसा मैं दे रहा हूँ।”
अनिल शर्मा ने बताया कि यह कदम इतना बड़ा था कि पूरी टीम स्तब्ध रह गई। धर्मेंद्र के इस सहयोग की वजह से फिल्म समय पर पूरी हुई और रिलीज के बाद सुपरहिट भी साबित हुई।
बॉलीवुड से जुड़ी और खबरें पढ़ें: Click here
डायरेक्टर ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ बड़े अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि बेहद बड़े दिल के इंसान भी थे। उनका योगदान आज भी इंडस्ट्री में मिसाल माना जाता है।
