बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफानी सफर जारी है। रिलीज़ के सिर्फ 6 दिन में फिल्म ने ऐसा धमाका किया है कि इसने बड़े-बड़े दावेदारों को पछाड़ दिया है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने अपनी कमाई के साथ ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है और 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

फिल्म ने छठे दिन भी मजबूत पकड़ दिखाई और बड़े शहरों से लेकर टियर-2, टियर-3 सर्किट्स तक शानदार ओपनिंग मेंटेन रखी। एक्शन, ड्रामा और संजय दत्त—तीनों की तिकड़ी ने दर्शकों को बांधे रखा है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्पीड को देख साफ है कि ‘धुरंधर’ जल्द ही 2025 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बनने की लिस्ट में और ऊपर जा सकती है। वीकडेज़ पर भी टिकट खिड़की पर भीड़ दिख रही है, जो किसी भी बड़े हिट की निशानी होती है।
बॉलीवुड की अन्य खबरें: Click here
फिल्म ने ओपनिंग से ही अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन छठे दिन के आंकड़ों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। जहाँ ‘वॉर 2’ धीमी पड़ रही है, वहीं ‘धुरंधर’ ने अपनी रफ्तार और भी बढ़ा दी है। फैंस भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे।
अगर आने वाले वीकेंड में भी यही ग्राफ जारी रहा, तो ‘धुरंधर’ 2025 की नंबर 2 या नंबर 1 फिल्म बनने की दौड़ में शामिल हो सकती है।
