‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। जहां कई दर्शकों को टीज़र बासी लगा और इसे पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन का दोहराव बताया गया, वहीं तेज़ नज़र वाले फैंस ने 22वें सेकेंड पर एक बड़ा ट्विस्ट पकड़ लिया। इस छोटे से सीन में रणवीर सिंह के किरदार हमज़ा के साथ खड़ा शख्स कोई और नहीं, बल्कि रिज़वान है।

रिज़वान वही किरदार है, जो पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में अरशद पप्पू गैंग से जुड़ा दिखाया गया था। कहानी में बड़ा खुलासा यह है कि रिज़वान असल में भारत का अंडरकवर एजेंट है, जिसे आलम ने हमज़ा से मिलवाया था। आलम खुद भी एक अंडरकवर एजेंट है, जो ल्यारी में जूस की दुकान चलाने की आड़ में मिशन पर था। इस एक झलक ने उजैर के ट्रैक को कमजोर करते हुए कहानी को नया मोड़ दे दिया है।

मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *