रोहतास, बिहार | 20 मई 2025:
बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़े स्तर पर किए गए तबादले के तहत रोहतास जिले को दो नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) मिले हैं। निलेश कुमार को डेहरी अनुमंडल का नया SDM नियुक्त किया गया है, जबकि प्रभात कुमार को बिक्रमगंज अनुमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवपदस्थापित SDM निलेश कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया और क्षेत्र में सुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जन समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।

वहीं, बिक्रमगंज के नए SDM प्रभात कुमार ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने क्षेत्रीय विकास और पारदर्शिता को प्रशासनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने की बात कही।

इन तबादलों से प्रशासनिक कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *