भाजपा संगठन में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला नितिन नवीन ने कार्यकारी अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समारोह में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंच पर मौजूद थे दोनों नेताओं ने नितिन नवीन को कुर्सी पर बिठाकर जिम्मेदारी सौंपी।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा रहा पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया नितिन नवीन के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यभार संभालते ही नितिन नवीन ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी तैयारियों को तेज किया जाएगा।
अमित शाह ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत से ही जीत मिलती है जेपी नड्डा ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं।
जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नवीन को संगठन का अच्छा अनुभव है उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा।
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए सभी ने नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई दी।
अधिक राजनीतिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें click here
राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है आगामी चुनावों से पहले इसे रणनीतिक कदम बताया जा रहा है नितिन नवीन की भूमिका अब और अहम हो गई है।
