पंजाब पुलिस ने अमृतसर से दो युवकों—फलकशेर मसीह और सूरज मसीह को गिरफ्तार किया है, जो सेना की गतिविधियों, BSF कैंपों और एयरबेस की जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, इनका संपर्क जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के जरिए पाक खुफिया एजेंसी से हुआ था। आरोपियों पर सरकारी गोपनीयता अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने डिजिटल सबूत और गोपनीय दस्तावेज जब्त किए हैं।
