पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अमृतसर में एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के तहत पुलिस ने पाकिस्तान से भारत भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में सात आधुनिक पिस्टल जब्त की गईं, जिनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर पिस्टल शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान-स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। पंजाब पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के कैंटोनमेंट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले भी पुलिस ने सीमापार से आई हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का संकेत मिलता है।
पंजाब से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
