पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा राजनीतिक संकेत दे दिया है। दिल्ली दौरे पर पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने साफ कहा कि उनकी पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही बीजेपी का मुकाबला करेगी। इस ऐलान के बाद राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बढ़ गई है।

ममता के फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस और वाम दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं। फिलहाल बंगाल में बीजेपी मुख्य विपक्षी दल है। टीएमसी ने लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता की हैट्रिक लगाई है। 2021 के चुनावों में टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं और उसका वोट शेयर लगभग 48 प्रतिशत रहा था। ममता बनर्जी अब चौथी बार सत्ता में वापसी की तैयारी में हैं।
पश्चिम बंगाल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
