बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल की चार नाबालिग छात्राएं घर से भागकर दिल्ली पहुंच गईं। मामला डेल्हा थाना क्षेत्र का है। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार, चारों छात्राएं आपस में करीबी रिश्ते में थीं और बिना किसी को बताए 16 जनवरी को घर से निकल गईं। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उन्हें दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद सभी को वापस गया लाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि छात्राओं के बीच गहरी दोस्ती थी और वे साथ रहना चाहती थीं, इसी वजह से उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, मामले में किसी तरह के अपराध या जबरदस्ती के संकेत नहीं मिले हैं।

बिहार से जुड़ी खबरें: Click here

चारों छात्राएं नाबालिग होने के कारण उन्हें काउंसलिंग के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश किया गया है। साथ ही परिजनों को भी समझाइश दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *