ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया यह वही बीच है जिसे दुनिया सुरक्षित और शांत पर्यटन स्थल के रूप में जानती है लेकिन एक पल में खुशियों का माहौल डर और अफरा-तफरी में बदल गया।

रविवार को बीच के पास कार्यक्रम चल रहा था लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे।
तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी महज 5.2 सेकेंड के भीतर चार गोलियां दागी गईं लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है।

बताया जा रहा है कि फायरिंग एक फुटब्रिज से की गई घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने चिंता बढ़ा दी वीडियो में शूटर की हरकतें बेहद तेज और सटीक नजर आ रही हैं।

इसी वजह से यह सवाल उठ रहा है कि क्या शूटर को किसी तरह की पेशेवर ट्रेनिंग मिली थी। कुछ विशेषज्ञ इसे आतंकी ट्रेंड शूटर से जोड़कर देख रहे हैं हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपात सेवाएं मौके पर पहुंचीं।
इलाके को तुरंत खाली कराया गया घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है दूसरे संदिग्ध की तलाश जारी है जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं आतंकी लिंक, हथियारों की जानकारी और डिजिटल गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चुनौती बताया है बीच और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें click here

यह हमला कई सवाल छोड़ गया है क्या पर्यटक स्थल अब सुरक्षित नहीं रहे? क्या यह किसी नई आतंकी रणनीति की शुरुआत है?
इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *