पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के रुख के आधार पर लिया गया है, हालांकि पीसीबी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया के जरिए सरकार ने इसकी जानकारी दी। भारत के खिलाफ मैच न खेलने से पाकिस्तान आईसीसी के नियमों के तहत गंभीर मुश्किल में फंस सकता है। आईसीसी ने चेतावनी दी है कि ऐसे कदम पर भारी जुर्माना और यहां तक कि बैन भी लगाया जा सकता है।

आईसीसी की कार्रवाई से बचने के लिए पीसीबी 2018 के पुराने विवाद का हवाला दे सकता है। उस समय पीसीबी ने बीसीसीआई पर द्विपक्षीय सीरीज समझौता तोड़ने का आरोप लगाया था और 63 मिलियन डॉलर मुआवजे की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था।
पश्चिम बंगाल से जुड़ी अन्य खबरें: Click here
