
मुंबई:
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी कर ‘गजब भाउ’ नामक अकाउंट को निष्क्रिय करने की मांग की है। यह अकाउंट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दावोस यात्रा से जुड़ी एक व्यंग्यात्मक पोस्ट को लेकर चर्चा में आया था।
राजनीति से जुड़ी खबरें : click here
करीब 39 हजार फॉलोवर वाले इस हैंडल पर 20 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक से जुड़ी पोस्ट साझा की गई थी, जिसे शिकायत के बाद आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया गया। इसके बाद महाराष्ट्र साइबर यूनिट ने 22 जनवरी को ‘X’ को नोटिस भेजा।
पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(बी) और आईटी मध्यस्थ दिशानिर्देश नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल अकाउंट पर अंतिम फैसला ‘X’ की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।
