Instantvarta newsdesk मिसिसिपी, (11 अक्टूबर 2025)-अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में शनिवार तड़के एक स्कूल के होमकमिंग कार्यक्रम के दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह घटना लीलैंड (Leland) शहर के मुख्य बाजार इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग लीलैंड हाई स्कूल के होमकमिंग समारोह का जश्न मना रहे थे।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 18 वर्षीय युवक टायलर जैरॉड गुडलो (Tylar Jarod Goodloe) को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि जो भी उसकी जानकारी रखता हो, वह तुरंत संपर्क करे।

Tylar Jarod Goodloe मिसिसिपी हाई स्कूल फुटबॉल होमकमिंग कार्यक्रम में हुई घातक गोलीबारी के संबंध में गिरफ्तार किया गया है

मेयर जॉन ली (John Lee) ने इस घटना को “शहर के लिए झटका” बताया। उन्होंने कहा, “यह छोटा शहर है, यहां ऐसा कुछ पहले कभी नहीं हुआ। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”
गोलीबारी में घायल चार लोगों को गंभीर हालत में हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल की सुपरिटेंडेंट जैसी किंग ने बताया कि कार्यक्रम बिल्कुल सामान्य और शांतिपूर्ण चल रहा था। “कोई चेतावनी नहीं थी, सब हंसी-खुशी में थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ घंटों बाद यह त्रासदी घटेगी,” उन्होंने कहा।
फिलहाल पुलिस ने हमले के मकसद या आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
