उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने जा रही है। कानपुर–महोबा–कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे पर अब 112 किमी लंबा एलीवेटेड हाईवे बनाने की तैयारी तेज हो गई है। यह हाईवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा, जिससे दिल्ली और मुंबई तक का सफर और आसान हो जाएगा।


4 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना

इस हाईवे के निर्माण पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह हाईवे पूरी तरह एलीवेटेड होगा और महोबा, घाटमपुर और हमीरपुर में कई रैंप के साथ बनाया जाएगा, जिससे लोकल आवागमन भी सुचारू रहेगा।


कानपुर-सागर मार्ग का दबाव कम होगा

नए एलीवेटेड हाईवे के तैयार होने से कानपुर–सागर मार्ग का ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा। भारी वाहनों के लिए यह रूट एक वैकल्पिक और तेज़ कनेक्शन बनेगा। साथ ही बुंदेलखंड से कानपुर और आगे मुंबई की दिशा में यात्रा का समय भी काफी घटेगा।

उत्तर प्रदेश विकास खबरें: Click here


बुंदेलखंड को मिलेगा बड़ा लाभ

परियोजना के पूरा होने पर बुंदेलखंड क्षेत्र औद्योगिक, कृषि और पर्यटन कनेक्टिविटी के मामले में मजबूत होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्शन के बाद दिल्ली और NCR तक की दूरी भी कम महसूस होगी।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *