जम्मू-कश्मीर में फिल्म धुरंधर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं कई जगह शो शुरू होने से पहले ही हाउसफुल हो गए।

शोपियां और पुलवामा में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है यहां के सिनेमाघरों में लगभग सभी शो फुल चल रहे हैं दर्शक टिकट के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
स्थानीय लोगों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है युवाओं से लेकर परिवार तक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं कई दर्शकों ने इसे लंबे समय बाद आई दमदार फिल्म बताया।
थिएटर मालिकों के लिए यह फिल्म किसी राहत से कम नहीं है लंबे समय बाद कश्मीर में ऐसी भीड़ देखने को मिली है मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों में टिकट बिक्री तेज है।
फिल्म की कहानी और एक्शन की खूब चर्चा हो रही है सोशल मीडिया पर भी धुरंधर ट्रेंड कर रही है दर्शक फिल्म के डायलॉग और सीन शेयर कर रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म का असर साफ दिख रहा है आने वाले दिनों में और ज्यादा शो हाउसफुल होने की उम्मीद है अगर यही रफ्तार रही तो कश्मीर में फिल्म रिकॉर्ड बना सकती है।
अधिक बॉलीवुड खबरों के लिए यहां क्लिक करें click here
जम्मू-कश्मीर में फिल्मी माहौल फिर से लौटता दिख रहा है सिनेमाघरों में बढ़ती भीड़ इसका संकेत है धुरंधर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छी फिल्म का जादू चलता है।
