राजगीर में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारी पूरी, सीएम नीतीश ने लिया जायजा
बिहार में पहली बार होने जा रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर पहुंचे। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी और यूनिवर्सिटी में नव-निर्मित बास्केटबॉल, हैंडबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही टेनिस कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का निरीक्षण भी किया।
सीएम ने खिलाड़ियों से संवाद किया और छात्र-छात्राओं के होस्टलों में दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
खेलों का आयोजन 4 से 15 मई के बीच पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में होगा। इसमें देशभर से 10,000 से ज्यादा खिलाड़ी और स्टाफ 27 खेलों में भाग लेंगे।