
गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात महिला कमांडो काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति अंकुर ने डंबल से सिर पर वार कर काजल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई।
UP Latest News : CLICK HERE
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया है। यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं, बल्कि उस भरोसे के टूटने का है, जिसे काजल ने लव मैरिज के रूप में अपनाया था।
पुलिस के अनुसार, दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अब मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
