अंडर-19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के उभरते स्टार वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका बल्ला सिर्फ रन नहीं, बल्कि तूफान बरसाता है. दुबई में खेले गए IND U19 बनाम UAE U19 मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 95 गेंदों पर 171 रन जड़कर इस स्तर पर नया इतिहास रच दिया. 9 चौके और 14 छक्कों से सजी यह विस्फोटक पारी क्रिकेट फैंस की यादों में लंबे समय तक दर्ज रहने वाली है.

वैभव का बल्ला आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेब्यू पारी से ही गरजना शुरू हुआ था, और अब एशिया कप में भी वही सिलसिला जारी है. हर मैच में नई कहानी, हर पारी में नया कीर्तिमान—यह छोटा उस्ताद लगातार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहा है.

मैच में इनिंग्स के दौरान वैभव ने अलग-अलग स्ट्रोक्स से गेंदबाजों को नतमस्तक कर दिया. उनकी बॉडी लैंग्वेज, फुटवर्क और टाइमिंग देखकर कमेंट्री बॉक्स तक में उत्साह साफ नजर आया. मैदान में मौजूद दर्शक खड़े होकर उनकी पारी का स्वागत करते रहे.

सोशल मीडिया पर उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. सबसे ज्यादा वायरल हुआ एक कमेंट—
“हा हम बिहारी हैं जी!”
फैंस ने इसे गर्व, जोश और वैभव की आक्रामकता का प्रतीक बताते हुए जमकर शेयर किया.

भारत बनाम यूएई U19 मैच अपडेट: Click here

इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले युवा क्रिकेटरों में शामिल वैभव सूर्यवंशी अब रिकॉर्ड के मामले में भी तेजी से नया अध्याय लिख रहे हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर यह प्रदर्शन जारी रहा तो वैभव जल्द ही भारत के भविष्य के टी20 सुपरस्टार बन सकते हैं।

भारत की जीत में उनकी यह बेमिसाल शतकीय पारी निर्णायक साबित हुई और टीम को टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति दिलाई.

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *