ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ एक बार फिर दर्शकों को थिएटर में ले जाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने “शोले: द फाइनल कट” का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें नया म्यूजिक, दमदार विजुअल्स और 4K री-स्टोर क्वालिटी ने फैंस की पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं।


ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत पुराने जमाने की ट्रेन सीटी और डाकुओं के अटैक से होती है। इसके बाद एंट्री होती है जय-वीरू (अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र) की, जिनकी जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है।

  • बैकग्राउंड म्यूजिक को नई बीट्स और इलेक्ट्रिक गिटार के साथ री-क्रिएट किया गया है।
  • ठाकुर का डायलॉग—“दोनों बदमाश हैं, पर दिल के बुरे नहीं”—फिर से नॉस्टेल्जिक फील देता है।
  • पूरा ट्रेलर ऐसे लगता है मानो कोई नई फिल्म रिलीज होने वाली है।

फिल्म 12 दिसंबर 2025 को पूरे देश में 4K रिस्टोर्ड वर्जन के साथ रिलीज होगी।

फिल्म व मनोरंजन से जुड़ी और खबरें पढ़ें: Click here


फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा—
“ऐसा लग रहा जैसे नई फिल्म का ट्रेलर आया है, म्यूजिक तो कमाल है।”

दूसरे ने कहा—
“धर्मेंद्र जी के बाद जय-वीरू को फिर से पर्दे पर देखने का ये मौका नहीं छोड़ूंगा।”


50 साल की सबसे बड़ी री-रिलीज

  • ‘शोले’ पहली बार 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी।
  • शुरुआत में फिल्म नहीं चली, लेकिन बाद में ब्लॉकबस्टर बन गई।
  • मुंबई के मिनर्वा थिएटर में फिल्म लगातार 5 साल चली थी।
  • 2004 में 30th Anniversary री-रिलीज,
  • 2014 में 3D वर्जन,
  • और अब 2025 में 4K वर्जन—यानी शोले की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *