भारत में अगले साल फरवरी से लागू होने वाले सिम बाइंडिंग नियम को लेकर लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दूरसंचार विभाग के नए नियम के तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स केवल तभी काम करेंगे जब फोन में सक्रिय सिम हो। अगर सिम निकाली गई तो ऐप बंद हो जाएगा। वहीं, कंप्यूटर या लैपटॉप पर ऐप इस्तेमाल करने वाले हर 6 घंटे में अपने अकाउंट से लॉग-इन करना पड़ेंगे।

लोकल सर्कल्स (LocalCircles) द्वारा 10 दिसंबर को किए गए सर्वे में पता चला कि 10 में से 5 लोगों ने इस नियम का विरोध किया है। अधिकांश ने कहा कि इससे उन्हें परेशानी होगी और ऐप्स का इस्तेमाल कठिन हो जाएगा। सरकार का मानना है कि यह नियम ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में मदद करेगा।

टेक से जुड़ी खबरें: Click here

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से डिजिटल सुरक्षा बढ़ेगी, लेकिन आम यूजर्स को रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नियम सभी प्रमुख मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा और डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसे लागू किया जा रहा है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *