सोशल मीडिया पर कभी अपने परफेक्ट ट्रांजेक्शन वीडियो के लिए मशहूर रहे कंटेंट क्रिएटर हार्दिक शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई ट्रांजेक्शन क्लिप नहीं, बल्कि ‘मिडिल क्लास स्किन केयर’ नाम का एक वीडियो है, जिसमें उन्होंने कम खर्च में चमकदार त्वचा पाने का दावा किया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हार्दिक ने चार आसान चीजों से बनने वाली नाइट क्रीम बताई है, जिसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है।

हार्दिक का कहना है कि महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स हर किसी के बजट में नहीं होते, खासकर मिडिल क्लास के लिए। ऐसे में अगर घर में मौजूद चीजों से असरदार क्रीम बन जाए, तो खर्च भी बचेगा और त्वचा की देखभाल भी हो जाएगी। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि अगर इस क्रीम को रात में लगाया जाए, तो सुबह त्वचा में नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस नजर आएगी।

क्या है हार्दिक का नुस्खा?
इस घरेलू क्रीम को बनाने के लिए चार चीजों की जरूरत होती है—एलोवेरा जेल, गुलाब जल, नारियल तेल और विटामिन-ई कैप्सूल। हार्दिक के मुताबिक, एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें गुलाब जल, थोड़ा सा नारियल तेल और एक विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। सभी चीजों को तब तक मिक्स करें, जब तक क्रीमी कंसिस्टेंसी न बन जाए।

कैसे करें इस्तेमाल?
हार्दिक सलाह देते हैं कि रात में चेहरा अच्छी तरह साफ करने के बाद इस क्रीम को हल्के हाथों से लगाएं और रातभर छोड़ दें। सुबह चेहरा धोने पर त्वचा में निखार और नमी महसूस होगी। चाहें तो इसे दिन में भी मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्यूटी से जुड़ी खबरें: Click here

क्या कहते हैं इसके फायदे?
वीडियो के मुताबिक, एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और ठंडक देता है। गुलाब जल एक्ने कंट्रोल करने और पोर्स टाइट करने में मदद करता है। नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है, जबकि विटामिन-ई स्किन रिपेयर में सहायक माना जाता है।

हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर स्किन टाइप अलग होती है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *