रांची। शुक्रवार को आदिवासी भूमिज समाज कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिल्ली विधायक अमित कुमार द्वारा चूहाड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो का तैलीय चित्र विधानसभा में लगाने के फैसले पर आपत्ति जताई।

समिति का कहना है कि रघुनाथ महतो की ऐतिहासिक भूमिका के सवाल पर समाज में मतभेद हैं और उन्हें भूमिज समाज का प्रतिनिधि नहीं माना जाएगा। ऐसे में उनका चित्र विधानसभा में लगाने से भूमिज और कुर्मी समाज के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि प्रस्ताव को इस संबोधित निरस्त किया जाए, जिससे समाज में सौहार्द बढ़े और किसी भी समुदाय के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *