डेहरी ऑन सोन (13 जुलाई 2025, रविवार):
आज दिनांक 13 जुलाई 2025 को रविवार अपराह्न 2:00 बजे से बुद्धिजीवी चेतना मंच के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से राजनीतिक और सामाजिक योगदान देने वाले नेताओं को सम्मानित किया गया।

बैठक में सबसे पहले बिहार भाजपा के नेता श्री अजय कुमार सिंह को भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बनाए जाने पर अंग वस्त्र और माला देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्री नरेश कुमार को नगर सचिव (लोजपा) डेहरी के रूप में प्रतिनियुक्त किए जाने पर मंच द्वारा उन्हें भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर अध्यक्षा श्रीमती सुनीता कुमारी यादव को भी उनके सक्रिय राजनीतिक योगदान के लिए अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों के लिए दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री उमेश कुमार सिंह ने कुशलता से किया। सम्मान समारोह में मंच के उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौबे, मंच सचिव श्री केदारनाथ सिंह, वरीय सदस्य श्री विनोद कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मंच के सचिव श्री केदारनाथ सिंह ने मंच की ओर से सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होता है और सामाजिक सरोकार मजबूत होते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता श्री वीरेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां वक्ताओं ने समाज और राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *