सर्दियां शुरू होते ही हर घर में रूम हीटर की जरूरत बढ़ जाती है। कई लोग शिकायत करते हैं कि हीटर चलाने के बाद भी कमरा गर्म नहीं होता। यह गलती हीटर की नहीं, बल्कि गलत हीटर चुनने की होती है। बाजार में कई तरह के हीटर मिलते हैं, और हर हीटर हर कमरे के लिए सही नहीं होता।

अगर आपका कमरा छोटा है और आपको जल्दी गर्मी चाहिए, तो फैन हीटर सबसे अच्छा विकल्प है। यह तेज हवा फेंकता है और रूम को मिनटों में गर्म कर देता है। हालांकि, इसका शोर थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन तेजी से गर्मी चाहिए तो यह सही चुनाव है।
मध्यम आकार के कमरे के लिए कन्वेक्शन हीटर सही रहते हैं। यह धीरे-धीरे हवा को गर्म करते हैं। इनका शोर भी कम होता है। ये लंबे समय तक एक समान गर्मी बनाए रखते हैं। ऐसे कमरे में जहां परिवार बैठता है, यह बेहतर विकल्प है।
अगर आपका कमरा बड़ा है या आप रात भर हीटर चलाना चाहते हैं, तो ऑयल-फिल्ड हीटर (OFH) चुनें। यह सबसे सुरक्षित और आरामदायक हीटर माना जाता है। यह कमरे की नमी नहीं कम करता और हवा को सूखा नहीं बनाता। बच्चों और बुजुर्गों वाले घर के लिए यह हीटर बेस्ट है। इसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन इसकी गर्मी सबसे प्राकृतिक और स्थिर होती है।
घरेलू टिप्स और गैजेट गाइड यहाँ पढ़ें: Click here
हीटर खरीदने से पहले कमरे का आकार जरूर देखें। गलत हीटर न सिर्फ कम गर्मी देता है, बल्कि बिजली भी ज्यादा खाता है। इसलिए जरूरत के अनुसार हीटर चुनें। सही हीटर आपका कमरा जल्दी गर्म करेगा और सर्दियों में आराम देगा।
