टीएमसी की राज्यसभा सांसद ममता बाला ठाकुर की भूख हड़ताल खत्म हो गई है। वह लगातार 13 दिनों से अनशन पर थीं। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें ठाकुरबाड़ी स्थित मंच पर ही स्लाइन चढ़ानी पड़ी। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बंगो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया।

ममता बाला ठाकुर मतुआ समुदाय की प्रमुख नेता हैं। वह पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से मतुआ समुदाय के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

रविवार को राज्य की उद्योग मंत्री शशि पांजा और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार और समुदाय ने भी अनशन रोकने का अनुरोध किया।

मतुआ समुदाय के लोगों में एसआईआर को लेकर चिंता बढ़ी है। उन्हें डर है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं। समुदाय को आशंका है कि उन्हें बांग्लादेश लौटने के लिए मजबूर किया जा सकता है। इसी कारण यह मुद्दा राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन गया है।

इस स्थिति ने बीजेपी और टीएमसी दोनों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मतुआ वोट बैंक बंगाल की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। एसआईआर को लेकर उठी आशंकाओं ने दोनों दलों की रणनीति को प्रभावित किया है।

ममता बाला ठाकुर ने कहा कि उनका आंदोलन समुदाय की आवाज उठाने के लिए था। उन्होंने मांग की कि सरकार और चुनाव आयोग एसआईआर पर स्पष्टता दें। उनका कहना है कि किसी भी नागरिक को डर में नहीं रहना चाहिए।

बंगाल राजनीति की और खबरें पढ़ें: Click here

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। पार्टी ने कहा है कि वह उनके साथ खड़ी है और समुदाय की चिंता को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *