लुधियाना, पंजाब—दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बुधवार देर शाम पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों का संबंध खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा से था।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, मंगलवार को गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों से पूछताछ में इनका सुराग मिला। वे हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार लेकर आए थे और पंजाब में बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने लुधियाना में छापा मारा, जिसके दौरान एनकाउंटर शुरू हो गया।
इलाके में कई घंटे तक तनावपूर्ण हालात बने रहे। हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया और आसपास का इलाका सुरक्षा बलों ने घेर लिया। पुलिस का दावा है कि ये आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान की ISI की मदद से सक्रिय था।
पढ़ें: देश-राज्य की ताज़ा खबरें: Click here
दोनों आतंकियों की पहचान और नेटवर्क की जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। पंजाब पुलिस ने इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है।
