एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों मस्ती 4 के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

पिंकविला से बातचीत में विवेक ने कहा कि समय के साथ सुपरस्टार्स भी भुला दिए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा—
“1960 में कौनसी फिल्म आई, किसने काम किया… आज किसी को फर्क नहीं पड़ता। 2050 में लोग बोलेंगे— कौन शाहरुख खान, शायद।”

विवेक यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा—
“जैसे आज लोग पूछते होंगे कि कौन राज कपूर? आप और मैं उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन आज के यंगस्टर्स जिन्हें रणबीर पसंद है, उन्हें शायद पता ही न हो कि राज कपूर कौन थे।”

शाहरुख खान का दबदबा आज भी कायम

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी 2023 की तीनों फिल्में—

  • पठान
  • जवान
  • डंकी

ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और इनका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

अब वह फिल्म किंग में नजर आएंगे, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन भी होंगे।

बॉलीवुड और मनोरंजन की और खबरें पढ़ें: Click here

विवेक ओबेरॉय के प्रोजेक्ट्स

विवेक को हाल ही में केसरी वीर में देखा गया था। वह रणबीर कपूर की रामायण में भी दिखाई देंगे।

पूरा इंटरव्यू पढ़ें

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *