प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त बुधवार को जारी कर दी गई। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ किसानों को यह किस्त भेजी। सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये DBT के जरिए पात्र किसानों के खातों में जमा किए हैं। हर किसान के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाने थे।

ज्यादातर किसानों को पैसा मिल गया है, लेकिन कई किसानों के खाते में अभी तक 21वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी भुगतान नहीं पहुंचा है, तो चिंता न करें। यह समस्या अक्सर तकनीकी गलती या KYC एरर की वजह से होती है।
✔ क्यों रुक जाती है पीएम किसान की किस्त?
- आधार कार्ड की डिटेल गलत
- बैंक खाता नंबर या IFSC में गलती
- E-KYC अधूरी
- आधार-बैंक लिंक नहीं
- लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन पेंडिंग
✔ अब तुरंत क्या करें?
1. पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस चेक करें
Visit करें
👉 https://pmkisan.gov.in
‘Know Your Status’ पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
2. अपना E-KYC पूरा करें
अगर Aadhaar OTP KYC नहीं हुआ है, तो किस्त रुक जाएगी।
- वेबसाइट पर जाकर E-KYC करें
- या नजदीकी CSC सेंटर जाएं
3. बैंक से आधार लिंक कराएं
कई बार बैंक में आधार लिंक न होने से भुगतान रुक जाता है।
अपना बैंक पासबुक और आधार लेकर बैंक जाएं।
किसान योजना से जुड़ी और खबरें पढ़ें: Click here
4. किसान हेल्पलाइन पर कॉल करें
PM Kisan हेल्पलाइन नंबर:
📞 155261
📞 1800-115-526
📞 011-23381092
