बिहार में गृह विभाग अब सम्राट चौधरी के पास

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है।
लगभग 20 साल बाद पहली बार गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नहीं रहेगा।
एनडीए सरकार में यह जिम्मेदारी अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी गई है।

क्या यह बदलाव कोई संदेश देता है?

बीजेपी इस समय बिहार में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।
फिर भी पहले के सभी कार्यकाल में नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा था।
अब यह बदलाव NDA के भीतर नई शक्ति-संतुलन का संकेत माना जा रहा है।

जेडीयू ने कहा – ज़्यादा मायने न निकालें

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि विभाग किसी के पास भी हो,
फैसले नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होंगे।
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने भी कहा कि कानून-व्यवस्था जेडीयू की USP है और आगे भी बनी रहेगी।

बीजेपी के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

अब बिहार की कानून-व्यवस्था की कमान सीधे बीजेपी नेता के पास है।
विशेषज्ञ इसे NDA के भीतर बढ़ते बीजेपी प्रभाव का संकेत मान रहे हैं।
सम्राट चौधरी के लिए यह विभाग बड़ी राजनीतिक परीक्षा भी माना जा रहा है।

बिहार राजनीति और सरकार से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें: Click here

क्या नीतीश का यह कार्यकाल अलग होगा?

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह फैसला नीतीश के वर्तमान कार्यकाल को
उनके पिछले कार्यकालों से बिलकुल अलग बनाता है।
गृह विभाग के बाद अब नए समीकरण और नई भूमिका साफ दिखाई देती है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *