पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद राजद (RJD) अब सीधे मोर्चा गानों के जरिए होने वाले प्रचार पर खोल रही है। पार्टी ने 32 गायकों को औपचारिक नोटिस भेजा है। आरोप है कि चुनाव अभियान में बिना अनुमति RJD और उसके नेताओं का नाम लेकर ऐसे गाने गाए गए, जिनसे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।

RJD के वरिष्ठ प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि सभी 32 गायकों से जवाब मांगा गया है। पार्टी ने पूछा है कि “क्यों न आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए?” यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो RJD उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और डिफेमेशन केस दायर करने की तैयारी में है।

पार्टी का आरोप है कि चुनाव के दौरान जानबूझकर कई ऐसे गीत जारी किए गए, जिनमें RJD और उसके नेताओं को गलत तरीके से दिखाया गया। गगन ने कहा, “बिना अनुमति किसी को अधिकार नहीं कि वो RJD या उसके नेताओं का नाम लेकर ऐसा कंटेंट बनाए जिससे पार्टी की बदनामी हो।”

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन वायरल गानों का मंच से जिक्र किया था और RJD पर सीधे वार किए थे। चुनाव नतीजों में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा—जहां एनडीए ने 202 सीटें जीतीं, वहीं RJD सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई।

नतीजों के बाद नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली और विभागों का बंटवारा शुरू हो गया है।

और पढ़ें: Click here

RJD नेताओं का कहना है कि भविष्य में भी बिना अनुमति किसी गाने, वीडियो या एक्ट में RJD का नाम उपयोग किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। पार्टी का दावा है कि यह कदम संगठन की प्रतिष्ठा बचाने के लिए जरूरी है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *