नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण लगातार गंभीर स्तर पर पहुंच रहा है। इसी खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी प्राइवेट ऑफिसेज को 50% स्टाफ के साथ ऑन-साइट काम करने की एडवाइजरी जारी की है, जबकि बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम राजधानी की बिगड़ती एयर क्वालिटी को देखते हुए उठाया गया है। यह एडवाइजरी एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) के नए निर्देशों के बाद जारी की गई है, जिसमें प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम सुझाए गए हैं।
इसके साथ ही दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां भी लागू कर दी गई हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ग्रैप-3 के तहत सरकार एयर क्वालिटी प्रोटेक्शन और पब्लिक हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपाय एक्टिव मोड में लागू किए जा रहे हैं।
सरकार ने कहा कि राजधानी की एम्बिएंट एयर क्वालिटी पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी में हवा ठहरी रहती है, जिससे प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता है।
और पढ़ें: Click here
वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी से उम्मीद है कि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और इससे एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है। दिल्ली सरकार जल्द ही प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ और कड़े कदम भी उठा सकती है।
