अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर एक बार फिर आक्रामक रुख दिखाया है। पहले हमले की धमकी दी, और अब वेनेजुएला ने अमेरिकी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

वेनेजुएला सरकार ने कहा कि अमेरिकी सेना “संभावित हमले” की तैयारी कर रही है। वहीं, अमेरिका ने दावा किया कि यह कदम ड्रग तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ है।
ट्रंप ने ड्रग डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका आवश्यक कदम उठाएगा और किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा। इस बयान के बाद वेनेजुएला की सेना हाई अलर्ट पर रखी गई है।
मदुरो सरकार ने अमेरिका पर विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाया और कहा कि एयरस्पेस ब्लॉक करना राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वेनेजुएला की डिक्टेटरशिप क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है और अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा।
दुनिया की और खबरें पढ़ें: Click here
भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों की बयानबाजी आने वाले दिनों में किसी बड़े टकराव का संकेत हो सकती है।
तेल संपन्न वेनेजुएला में राजनीतिक संकट और आर्थिक बदहाली पहले से ही चरम पर है।
अब एयरस्पेस विवाद ने तनाव को और बढ़ा दिया है।
