मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
बिहार के मोतिहारी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।
कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ पर एनएच-27 पर बेकाबू ट्रक ने अचानक 8 बाइक और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई।
कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हाइवे पार करने का इंतजार कर रहे थे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग हाइवे पार करने का इंतजार कर रहे थे।
उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सीधे खड़े वाहनों पर चढ़ गया।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोग चीखने-चिल्लाने लगे और सड़क पर खून बिखर गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मरने वालों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोग ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।
बिहार से जुड़ी और ताज़ा खबरें: Click here
क्यों होता है ऐसा? स्थानीयों ने उठाए सवाल
लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर हादसे होते हैं।
ज़ेब्रा क्रॉसिंग, सिग्नल और स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था नहीं है।
लोग प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
