कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 32 वर्षीय युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसकी लाश के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका कई महीनों से अलग रह रही थी। रविवार को आरोपी उससे मिलने पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। गुस्से में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने मृत पत्नी की लाश को कमरे में ही छोड़कर उसके साथ फोटो खींची और सीधे व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया। स्टेटस में उसने लिखा— “मुझे धोखा दिया…”
फोटो वायरल होते ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इस तरह की क्राइम खबरों के लिए पढ़ें: Click here

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल फोन और स्टेटस पोस्ट को जब्त कर साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक तनाव में था और पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर बेहद असुरक्षित महसूस करता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *