खालिदा जिया की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेशन पर रखी गईं; इंटरनेशनल डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार, 80 वर्षीय खालिदा जिया को सोमवार (1 दिसंबर 2025) को वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी सेहत पर स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मेडिकल विशेषज्ञ भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

खालिदा जिया को 23 नवंबर को ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें गंभीर चेस्ट इंफेक्शन हुआ। इस संक्रमण ने उनके दिल और फेफड़ों दोनों को प्रभावित किया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई।

स्थानीय और विदेशी डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी

पार्टी नेताओं ने बताया कि खालिदा जिया की हालत स्थिर नहीं है और उन्हें विशेष निगरानी की आवश्यकता है। डॉक्टर लगातार उनके हार्ट और लंग्स की स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं।

राजनीतिक हलचल तेज

खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय से एक महत्वपूर्ण नाम रही हैं। उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर देश में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। BNP नेताओं ने चिंता जताते हुए जल्द और उन्नत मेडिकल सहायता की मांग की है।

दुनिया की ताज़ा खबरें पढ़ें: Click here

परिवार ने अस्पताल में बढ़ाई सुरक्षा

खालिदा जिया के परिवार और पार्टी नेताओं के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पार्टी समर्थक भी लगातार अस्पताल के बाहर जुट रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *